02 May 2024, 02:54:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ट्रेन से गिरकर घायल युवक को डायल-100 ने पहुंचाया अस्पताल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2019 6:49PM | Updated Date: Sep 11 2019 6:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले के स्लिमनाबाद थाना क्षेत्र में आज एक युवक की ट्रेन से गिरकर घायल होने पर डायल 100 द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले के स्लिमनाबाद क्षेत्र में रेल्वे फाटक से डेढ किलो मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति ट्रेन से गिर गया है और घायल हो गया।
 
इसकी सूचना डायल 100 को मिलने पर घायल युवक को तत्काल शासकीय अस्पताल कटनी मे भर्ती कराया। सीधी निवासी 20 वर्षीय रामेश्वर साकेत जबलपुर से कटनी की ओर जा रहा था। थाना स्लिमनाबाद अंतर्गत ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »