28 Mar 2024, 16:49:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

PM मोदी को राखी बांधने दिल्‍ली पहुंची उनकी ये पाकिस्‍तानी बहन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 12:57PM | Updated Date: Aug 14 2019 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली। रक्षाबंधन भाई और बहन के प्यार का प्रतीक, इस त्यौहार का सभी भाई-बहनों को लंबे समय से इंतजार रहता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी महिलाओं से लेकर स्कूल की लड़कियां तक राखी भेजती है। लेकिन, अब जो कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं वो सीधा आपके दिल को छू जाएगी। पाकिस्तान की एक महिला जिसका नाम कमर मोहसिन शेख हैं वह लगभग पिछले 24 सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधती आ रहीं हैं। कमर मौहशीन शेख ने मूल रूप से पाकिस्तान की है।
 
शादी के बाद वह भारत आ गई थीं। तभी से वह भारत में रह रही हैं। फिलहाल, वह अहमदाबाद में रहती है। उनके पति एक पेंटर है। मोहसिन और पीएम मोदी की मुलाकात उन दिनों हुई थी जब वह आरएसएस से जुड़े हुए थे। दरअसल, एक बार मोहसिन अपने पति का साथ दिल्ली किसी काम से आईं थी। उस दिन रक्षाबंधन था। तब उन्होंने पीएम मोदी से राखी बांधने का आग्रह किया। पीएम ने भी हामी भरी और तभी से मोहसिन उन्हें राखी बांधती आ रही है।    
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »