27 Apr 2024, 10:21:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

खूबसूरती ही नहीं बल्कि दुश्मन के लिए काल है ये महिला बिग्रेडियर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 12:07PM | Updated Date: Aug 14 2019 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली। भारत-समेत दुनिया भर में नारी सशक्तिकरण और महिलाओं की बराबरी एक बड़ा मुद्दा है। दुनिया के बहुत से देशों में आज भी महिलाओं को कुछ खतरनाक सेवाओं में पुरुषवादी मानसिकता की वजह से नहीं रखा जाता है। दूसरी तरफ महिला कमांडो का ये दस्ता, आतंकियों के मुख्य गढ़ में उनके दांत खट्टे कर रहा है। इन खूबसूरत योद्धाओं का नाम दुनिया की सबसे खतरनाक योद्धाओं में शामिल है। इन महिला कमांडो का नाम कुर्द लड़ाकों में शामिल है। इन्हें सीरिया के सीमावर्तनी इलाकों में इस्लामिक स्टेट (IS) के खिलाफ मोर्चे पर तैनात किया गया है। इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों से मुकाबला करने के लिए इन्हें गर्म व पथरीले रेगिस्तान में युद्ध की सबसे कठिन ट्रेनिंग दी जाती है। किसी भी तरह का मुकाबला करने के लिए इन महिला कमांडो को हर तरह के हथियार और गोला-बारूद का प्रशिक्षण दिया गया है।
 
इराक की ये बहादुर कुर्दिश महिलाएं, कुर्दिश पेशमेर्गा फाइटर्स में शामिल हैं। इराक के बर्लिन में इन्हें सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। आईएस लड़ाकों ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि कुर्द दस्ते की ये लड़कियां उन पर इस कदर भारी पड़ेंगी। इन कुर्द लड़कियों ने चरमपंथियों के दांत खट्टे कर दिए हैं। इस्लामिक स्टेट का मुकाबला करने के लिए अमेरिका और जर्मनी भी इन कुर्द लड़ाकों को कई तरह के प्रशिक्षण दे चुका है। अलग-अलग देशों से आयी सारी लड़कियां अलग कुर्दिस्तान देश का सपना देखती हैं। कुछ महीनों की ट्रेनिंग के बाद इन्हें अलग-अलग फ्रंट पर आईएस लड़ाकों से मुकाबला करने के लिए भेजा जाता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »