27 Apr 2024, 06:21:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बेगूसराय में अलग-अलग घटनाओं में छात्र समेत दो की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 2:49PM | Updated Date: Jul 12 2019 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में आज अलग-अलग घटनाओं में छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के नया गांव थाना क्षेत्र के महेन्द्रपुर निवासी परमानंद सिंह का पुत्र श्याम कुमार (17) अपने मित्र के घर जा रहा था तभी सड़क पर गिरे विद्युत तार की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में उसकी मौके पर ही करंट लगने से मौत हो गयी। मृतक इंटर का छात्र था। वहीं, बरौनी रेल थाना क्षेत्र के राजेन्द्र पुल के निकट किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »