27 Apr 2024, 03:45:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

50 हजार का इनामी कुख्यात हरेंद्र चौधरी समेत सात गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2019 12:54AM | Updated Date: Jun 26 2019 12:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेतिया। बिहार में पश्चिम चम्पारण जिला पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात हरेंद्र चौधरी समेत सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर करीब दो दशक से फरार चल रहे और पचास हजार रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी उमा चौधरी उर्फ हरेंद्र चौधरी को जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र के चूड़ीहरवा से गिरफ्तार किया गया है। कुख्यात अपराधी के पास से एक देसी राइफल और कुछ कारतूस मिले है।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार हरेंद्र चौधरी उर्फ उमा चौधरी बेतिया, बगहा, मोतिहारी एवं नेपाल राष्ट्र में चार दर्जनों से अधिक जघन्य कांडो का मुख्य अभियुक्त था और वर्तमान में शंभू चौधरी गिरोह का सक्रिय सदस्य है। जयंतकांत ने बताया कि हरेन्द्र पूर्व में वह बहुत बड़े-बड़े आपराधिक गिरोहों के सदस्य के रूप में अपराध की घटना को अंजाम दे चुका है। उन्होंने बताया कि हरेंद्र चौधरी को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। उधर, नौतन थाना क्षेत्र से पुलिस ने छह मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन देसी कट्टा, कारतूस और छह मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »