देवास। मध्यप्रदेश की देवास संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी के महेंद्र सोलंकी ने कांग्रेस के अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी प्रहलाद टिपानिया को पराजित कर इस सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार रखा है। यहां से भाजपा प्रत्याशी सोलंकी ने करीब तीन लाख 72 हजार मतों से कांग्रेस के टिपानिया को हराया है। चौहान को कुल आठ लाख 62 हजार 429 मत प्राप्त हुए। वहीं टिपानिया चार लाख 90 हजार 180 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस सीट से पिछली बार भाजपा के मनोहर ऊंटवाल सांसद चुने गए थे। वे पिछले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर विधायक चुने गए। इसके बाद इस सीट से भाजपा ने न्यायाधीश रहे सोलंकी को मैदान में उतारा। उनके सामने कांग्रेस ने लोककलाकार और पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त टिपानिया पर भरोसा जताया।