08 May 2024, 19:45:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तेजप्रताप के 'बागी' तेवर जारी, कहा - 'लालू-राबड़ी मोर्चा' RJD का ही पार्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 5:48PM | Updated Date: Apr 19 2019 5:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने आज शिवहर लोकसभा क्षेत्र में अपने उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया। इस मौके पर तेजप्रताप ने कहा कि 'लालू-राबड़ी मोर्चा' आरजेडी का ही पार्ट है। आरजेडी के कैंडिडेट के बारे में उन्होंने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि यहां बाहरी व्यक्ति नहीं चलेगा, घर का व्यक्ति चलेगा। आरजेडी के कैंडिडेट को तेजप्रताप ने बीजेपी का एजेंट बताया दिया। वहीं अंगेश सिंह को उन्होंने पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि अगर समर्पित कार्यकर्ता के लिए प्रचार करना बागी होना है तो वे बागी हैं। 
 
तेजप्रताप ने यहां से आरजेडी उम्मीदवार सैयद फैसल अली के खिलाफ लालू राबड़ी मोर्चा की तरफ से अंगेश सिंह को मैदान में उतारा है। तेजप्रताप गाड़ी में आगे बैठे थे और पीछे अंगेश सिंह बैठे थे।  उन्होंने लोगों से अंगेश सिंह को वोट देने की अपील की। इसके साथ ही बीजेपी पर उन्होंने निशाना साधा। छठे चरण के तहत 12 मई को वोटिंग होनी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »