26 Apr 2024, 19:08:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस में लगी आग, चार की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 10:35AM | Updated Date: Mar 25 2019 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराने के बाद बस में आग लगने से उसपर सवार चार लोगों की जलने से मृत्यु हो गई जबकि तीन को बचा लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार सुबह यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात करीब एक बजे दो प्राइवेट बसे लखनऊ की ओर आ रही थी।
 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या-77 पर करहल क्षेत्र में एक बस का टायर फट गया और उसके पीछे आ रही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। इस हादसे में बस में सवार सात लोगों में से चार की जलने से मृत्यु हो गई जबकि तीन को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »