08 May 2024, 19:27:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सहारनपुर में शाकुंभरी देवी के दर्शन कर योगी ने की प्रचार की शुरुआत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 6:03PM | Updated Date: Mar 24 2019 6:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सहारनपुर में शाकुंभरी देवी के दर्शन के बाद नागल माफी गांव में जनसभा कर लोकसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रचार की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने दो घंटे देरी से शुरू हुयी जनसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में अपने नाम की ताकत से केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनायी थी।

पांच साल में उन्होंने केंद्र में और दो साल में मैंने प्रदेश में जिस तरह विकास कार्य कराये हैं उससे जनता भाजपा को इस बार चुनाव में ज्यादा सफलता देने वाली है। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि 2017 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने जनता से सुशासन और विकास का वादा किया था और उसे दो साल में पूरा कर दिखाया है। योगी ने सहारनपुर जिले की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि इस जिले के 75 हजार किसानों का कर्ज माफ किया गया।

यहां के व्यापारियों और उद्यमियों ने एक हजार करोड़ के निवेश के करार किये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ईमानदार और परिश्रमी हैं। उनकी 55 महीने की उपलब्धियां 55 साल की उपलब्धियों पर भारी हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शाकुंभरी देवी मंदिर स्थल पर उतरा। श्री योगी ने यहां अपनी सरकार के मंत्री सुरेश राणा, धर्म सिंह सैनी, भाजपा उम्मीदवार और मौजूदा सांसद राघव लखनपाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक और अन्य नेताओं के साथ मंदिर में दर्शन और पूजा की।

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »