27 Apr 2024, 02:06:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देवरिया पुलिस ने पकड़ी 650 पेटी शराब ,तीन तस्कर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2019 6:57PM | Updated Date: Jan 18 2019 6:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने जिले के रामपुरकारखाना क्षेत्र से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बिहार ले जाई जा रही 650 पेटी शराब बरामद की। बरामद शराब की कीमत करीब 23 लाख रुपये आंकी गई है। सदर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक वरूण मिश्र ने यहां बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर कारखाना क्षेत्र के हिरन्दापुर गांव में कुछ लोग ट्रक से शराब उतार रहे है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उदय राय,मनोज यादव और हिसार हरियाणा निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 650 पेटी तस्करी करके लाई गई शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि पूछताछ पर पकड़े गये तस्करों ने बताया कि वे लोग हरियाणा से शराब खरीदकर बिहार ले जाकर शराब बेचते हैं। बिहार में शराब बंदी है और चोरी छुपे शराब ले जाकर महंगे दाम पर बेचते हैं। पकड़े गए शराब तस्करों को जेल भेज दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »