27 Apr 2024, 00:50:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दलितों पिछड़ों को निजी में भी मिलना चाहिए आरक्षण: सावित्रीबाई फुले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2019 6:30PM | Updated Date: Jan 11 2019 6:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) से त्यागपत्र दे चुकी बहराइच सीट से सांसद सावित्री बाई फुले ने सवर्णो को दस प्रतिशत आरक्षण दिये जाने का विरोध करते हुये दलितों के लिये निजी क्षेत्र में भी आरक्षण की मांग की। सुश्री फुले ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि निजी क्षेत्र में दलितों को आरक्षण मिलना चाहिये। उन्होने कहा कि सवर्णों को आरक्षण मिलने से दलितों का हक मार दिया जाएगा। भाजपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीतने वाली सावित्रीबाई फुले ने कहा कि वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी।
 
उन्होंने केन्द्र सरकार के सवर्णों को दस फीसद आरक्षण दिये जाने का  विरोध करते हुए कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सवर्णों को अछूत बना रहे हैं। उन्होने कहा कि श्री मोदी दलित, पिछड़ों और आदिवासियों से उनका हक छीन रहे हैं। वह लगातार दलितों व पिछड़ों के साथ षड्यंत्र कर रहे हैं। उन्होने 14 सूत्री मांग को दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए वह महागठबंधन को समर्थन देंगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »