26 Apr 2024, 22:12:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : छिंदवाड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2018 10:17AM | Updated Date: Oct 17 2018 10:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय स्थित यातायात थाने के पास वंशकार समाज द्वारा सजाए गए दुर्गा पंडाल में बुधवार की सुबह 5 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि पूरा पंडाल जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय स्थित यातायात थाने के पास वंशकार समाज द्वारा दुर्गा पंडाल सजाए गए था। जिसमें बुधवार की सुबह 5 बजे अग लग गई। पंडाल में आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस की मानें तो शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी थी।
 
बता दें कि वंशकार समाज पिछले काफी वर्षो से यहाँ बास की बेहतरिन कलाकृति और झांकी सजाता आ रहा है। इस बार भी वंशकर समाज ने यहां बास की बेहतरिन कलाकृति और झांकी सजाई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »