26 Apr 2024, 20:30:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सुशील मोदी के पुत्र की अनोखी शादी, भेजे गए डिजिटल निमंत्रण कार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2017 6:48PM | Updated Date: Nov 22 2017 6:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के पुत्र की अनोखी शादी में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत सभी मित्रों और सगे संबंधियों को डिजिटल निमंत्रण कार्ड भेजा गया है। बिहार सरकार के दहेज और बाल विवाह के खिलाफ छेड़ी गयी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने 03 दिसम्बर को अपने बड़े बेटे उत्कर्ष की शादी बेहद सादगी से करने का फैसला किया है। इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्रियों समेत अन्य लोगों को महंगे कार्ड की बजाय ईमेल और व्हाट्सअप के जरिये डिजिटल निमंत्रण कार्ड भेजा गया है। इस कार्ड पर लिखा गया है कि इस विवाह में दहेज नहीं लिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »