27 Apr 2024, 01:08:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हिंदू महिला के साथ होटल में घुसा मुस्लिम शख्स, जमकर हुई पिटाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2017 5:51PM | Updated Date: Oct 13 2017 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बाड़मेर। राजस्थान के जिले बाड़मेर बालोतरा में गुरुवार को एक मुस्लिम पुरुष के साथ मारपीट की गई। कथित तौर पर वह एक हिन्दू महिला के साथ होटल आया हुआ था। जहां से उसे मारपीट-घसीटकर बाहर निकाला गया। और जय श्रीराम के नारे भी लगाए।कैलाशधन रत्नू ने बताया, मुस्लिम पुरुष और हिंदू राजपूत महिला बालतोरा के एक होटल में रुके हुए थे।
 
कुछ ही देर बाद महिला के रिश्तेदार आ गए और पुरुष पर हमला कर दिया। मानसरोवर होटल के मालिक मुल्तान परिहार ने मीडिया को बताया, करीब 25 वर्षीय पाड़ू खान सुबह करीब 10 बजे एक अधेड़ महिला के साथ हमारे होटल में चेक इन किया। महिला ने परंपरागत राजस्थानी कपड़े पहन रखे थे। करीब आधे घंटे बाद महिला के रिश्तेदार भी पहुंच गए और उनके साथ मारपीट की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »