19 Mar 2024, 16:15:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नदी में बहने से एक महिला की मौत, 2,000 हुए बेघर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2017 9:33PM | Updated Date: Jun 20 2017 9:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगरतला। त्रीपुरा में बाढ़ की वजह से 2,000 लोग बेघर हो गए हैं और नदी में बहने से एक महिला की मौत हो गई। रविवार से यहां लगातार बारिश हो रही है। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को एक महिला (75 साल) की मौत उस समय हो गई जब वह सिपाहीजाला जिले के राउथखाला गांव के बिजॉय नदी में फिसलकर गिर पड़ी।

हालांकि अभी तक महिला का शव बरामद नहीं हुआ है। पश्चिमी त्रीपुरा के जिला मजिस्ट्रेट मिलिन रामटेके ने बताया कि सोमवार को जिले में बाढ़ के कारण विस्थापित हुए लोगों के रहने के लिए 598 राहत शिविर खोले गए हैं। मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने अपने वरिष्ठ सहयोगियों और शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ सोमवार रात बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की थी और प्रशासन से प्रभावित इलाकों में राहत शिविर खोलने को कहा था।

त्रीपुरा राज्य रायफल्स और आपदा प्रबंधन के अधिकारी राहत अभियान में जुटे हुए हैं। मौसम विभान ने सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर पिछले 24 घंटों में 68 मिमी बारिश दर्ज की है और गुरूवार तक गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। विभाग के निदेशक दिलीप साह ने बताया कि इस महीने हवाई अड्डे पर 695 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि यहां सामान्य बारिश 421 मिमी होती है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »