19 Mar 2024, 17:24:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

होटल से खाना मंगवाकर येदियुरप्‍पा ने किया दलित के घर भोजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2017 1:28PM | Updated Date: May 22 2017 1:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा पर एक दलित परिवार के अपमान का आरोप है। आरोप है कि येदियुरप्पा ने दलितों के घर आकर होटल का खाना मंगवाया और उनके द्वारा बनाए गए खाने का अपमान किया। दलित समाज के वेंकटेश ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि येदियुरप्पा ने दलित के घर भोजन करने का नाटक किया, जबकि उन्होंने अपने लिए होटल से खाना मंगाया था। 

इस मामले पर राज्य की सियासत गरमा गई है। विपक्ष ने येदियुरप्पा और भाजपा पर निशाना साधा है। जनता दल (सेक्युलर) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने येदियुरप्पा की आलोचना की है। वहीं कर्नाटक राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष जी परमेश्वर ने कहा है कि दलित समाज के लोग भविष्य में पूर्व मुख्यमंत्री को सबक सिखाएंगे। 
 
भाजपा नेता एस प्रकाश ने येदियुरप्पा को बचाव करते हुए कहा- कांग्रेस और जेडी(एस) दोनों को कर्नाटक में अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती हुई नजर आ रही है। इसलिए वे येदियुरप्पा के खिलाफ झूठे आरोप लगा रहे हैं। 
 
दरअसल शुक्रवार को चित्रदुर्ग जिले के दौरे के वक्त येदियुरप्पा ने केलकोट क्षेत्र में एक दलित परिवार के घर भोजन किया था। आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने जो खाना खाया, वो दलित परिवार द्वारा नहीं बनाया गया था, बल्कि उसे नजदीक के होटल से मंगवाया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »