27 Apr 2024, 00:11:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जयपुर पहुंचे अमित शाह का भव्य स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2015 1:28PM | Updated Date: Apr 25 2015 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की कमान संभालने के बाद पहली बार शनिवार को जयपुर पहुंचे अमित शाह का सांगानेर हवाई अड्डे पर शानदार स्वागत किया गया।  भाजपा अध्यक्ष शाह के हवाई अड्डे पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनकी मंत्रिमंडल के सदस्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, संगठन के अन्य पदाधिकारियों और राजे से कथित मतभेद के चलते दूरी बनाये हुए विधायक घनश्याम तिवाड़ी समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
 
 
अमित शाह जुलूस के साथ पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। मार्ग को पार्टी के ध्वज, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी के फोटो लगे बैनर से सजाया गया।
 
 
शाह पार्टी कार्यालय में कुछ देर रूकने के बाद आरएसएस कार्यालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने आरएसएस पदाधिकारियों से काफी देर मंत्रणा की। शाह बाद में जनपथ स्थित अमरूदों के बाग में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। सम्मेलन को सम्बोधित करने के बाद सांसद, विधायकों, पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान, संगठनात्मक मुददे पर बातचीत करेंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »