19 Mar 2024, 07:40:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किसानों को ज्यादा पैसा देने से रोक रही है मोदी सरकार : बघेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 3:32PM | Updated Date: Dec 14 2019 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर किसानों के हित में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार किसानों को धान के किसानों को 2500 रुपए का समर्थन मूल्य देना चाहती है लेकिन मोदी सरकार ऐसा करने से रोक रही है। बघेल ने यहां रामलीला मैदान में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार किसानों को 2500 रुपये समर्थन मूल्य देना चाहती है लेकिन मोदी सरकार ऐसा करने से रोक रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अकेला राज्य है जहां किसानों को धान खरीद 2500 रुपये प्रति ंिक्वटल की दर से की गई जिससे पिछले एक साल में किसी किसान ने आत्महत्या नहीं की। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कुछ भी कर ले फिर भी छत्तीसगढ़ के धान के किसानों के साथ न्याय होगा और उनकी जेब में 2500 रुपये प्रति ंिक्वटल आएंगे। उन्होंने श्री मोदी का बिना नाम लिए कहा कि ऐसा लगता है कि बंदर में हाथ में उस्तरा आ चुका है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वो केवल जलाना, काटना और बांटना जानते हैं। ने कहा कि 2016 में नोटबंदी के दौरान एटीएम की कतारों में 125 लोगों की मौत हुई। वस्तु एवं सेवा कर लागू करने के बाद व्यापारी आत्महत्या करने लगे। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया तो कश्मीर घाटी में ताला लग गया। अब नागरिकता कानून में संशोधन के बाद सारा पूर्वोत्तर जल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश में आग लगाना चाहती है लेकिन कांग्रेस के लोग देश बचाने के लिए जान देना जानते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »