28 Mar 2024, 23:00:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली : लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, 21 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पहुंची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 10:27AM | Updated Date: Dec 14 2019 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के मुंडका इलाके में एक लकड़ी के गोदाम में भयंकर आग लग गई है। सूचना मिलने पर दमकल की 21 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दमकल कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, आग प्लाइवुड फैक्ट्री से बढ़कर पास की बल्ब फैक्ट्री तक पहुंच गई है।
 
हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी अभी तक नहीं है। इससे पहले दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी इलाके में एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी, इसमें 43 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा कई लोग आग में झुलस गए थे। जब यह आग लगी थी, उस समय वहां काम करने वाले मजदूर सो रहे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »