29 Mar 2024, 00:42:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आगरा में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 12:55AM | Updated Date: Dec 9 2019 12:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आगरा/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में आगरा के बरहन क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीयों द्वारा बहू की गला दबाकर हत्या कर दी। एत्मादपुर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक अतुल कुमार सोनकर ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद के नारखी इलाके के गागनी निवासी रामवीर सिंह कुशवाह ने अपनी पुत्री संघ्या का विवाह बरहन इलाके में कुरगमा गांव निवासी राख्याली के पुत्र मान सिंह के साथ किया था। रामवीर सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ही मान सिंह और उनके घरवाले अतिरिक्त दहेज  के रूप मे दो लाख रूपये और अन्य सामान देने की मांग करने लगे।
 
मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण ससुराल पक्ष के लोग संध्या के साथ मारपीट और उसका मानसिक उत्पीडन करने लगे। उन्होंने शुक्रवार/शनिवार की रात संध्या की गला दबा कर हत्या कर दी और घर से फरार हो गये। क्षेत्र के लोगों ने मृतका के मायके वालो को सूचना दी। संध्या के पिता रामवीर  परिवार के अन्य लोगों के साथ कुरगमा गांव आये और बेटी का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए फिरोजाद ले गये और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस सिलसिले में आठ लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »