29 Mar 2024, 11:35:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रकाशोत्सव के लिए 100 करोड़ रूपये जारी करे केन्द्र: चन्नी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 7:37PM | Updated Date: Aug 21 2019 7:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पंजाब के सांस्कृतिक और पर्यटन मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने आज यहां केंद्रीय पर्यटन मंत्री सिंह पटेल से मुलाकात की और गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के लिए आयोजित किये जाने वाले समारोहों के वास्ते तुरंत 100 करोड़ रूपये की राशि जारी करने का अनुरोध किया। चन्नी ने कहा कि यह पर्व पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाये जाने की तैयारी चल रही हैं। इसमें दुनिया भर से लाखों की संख्या में नानक नाम लेवा संगतें शामिल होंगी। राज्य सरकार ने केंद्र से इन समागमों में अधिक से अधिक सहयोग देने की अपील की है।

देश में पर्यटन को विकसित करने के लिए यहां सम्राट होटल में आयोजित बैठक के दौरान चन्नी ने पटेल के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि केन्द्र को इन समागमों के लिए 100 करोड़ रुपए की राशि तुरंत जारी करनी चाहिए। बाद में चन्नी ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अपील की है की पवित्र नगरी सुल्तानपुर लोधी और कुछ अन्य विकास परियोजनाओं के लिए पंजाब सरकार के 2145 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को भी तुरंत मंजूरी देकर यह राशि जारी की जानी चाहिए। इससे गुरू नानक साहिब की चरण स्पर्श नगरी का समूचा विकास किया जा सके। उन्होंने स्वदेश दर्शन योजना के तहत केंद्र से मिलने वाली सहायता राशि के बारे में भी पटेल के साथ बात की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »