19 Mar 2024, 14:42:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इलाहाबाद में युवक समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 8:55AM | Updated Date: Aug 19 2019 9:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के धूमनगंज और जार्ज टाउनऊ क्षेत्र में विवाद के चलते  तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घूमनगंज इलाके के चौफटा में रविवार रात करीब नौ बजे रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई । बात बढ़ने पर ठाकुर पक्ष के लोगों ने गोली चला दी । इस घटना में अमित कुमार पासवान और 35 वर्षीय रविशंकर यादव की मृत्यु हो गई। इस घटना में दो लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना को देखते हुए इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
 
इस मामले में पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सूत्रों के अनुसार इसके अलावा जॉर्ज टाउन इलाके में अल्लापुर किदवईनगर निवासी लल्लू सोनकर का 25 वर्षीय बेटा सचिन सोनकर रविवार रात अपने साथी रजत के साथ घर से निकला था। देर रात करीब 11 बजे अल्लापुर कब्रिस्तान के पास सचिन को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »