18 Apr 2024, 18:08:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कश्मीर : अनंतनाग में सुरक्षा बलों ने शुरू किया कासो अभियान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 1:03PM | Updated Date: Jul 20 2019 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ घेराबंदी एवं तलाश अभियान (कासो) शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अनंतनाग के दोरू में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सेना, राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने सुबह में तलाश अभियान शुरू किया। इलाके में सभी निकासी स्थलों को सील कर दिया गया है तथा घर-घर में तलाशी अभियान शुरू किया गया है। सूत्रों के मुताबिक आस-पास के खेतों और बागों में भी तलाश अभियान जारी है। अभी तक किसी भी आतंकवादी का पता नहीं चल सका है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »