26 Apr 2024, 07:54:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रेप के आरोपी इंटरनेशनल शूटर को महिला खिलाड़ी ने मारा चाटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2016 8:34PM | Updated Date: Dec 17 2016 8:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रेप के आरोपों से घिरे अर्जुन अवॉर्ड विजेता शूटर संजीव राजपूत और पीड़ित खिलाड़ी में शुक्रवार सुबह हाथापाई हो गई। इस दौरान महिला शूटर ने संजीव राजपूत को चांटा जड़ दिया।
 
पीड़िता ने संजीव के खिलाफ दिल्ली में रेप का केस दर्ज कराया था। इस समय दोनों नैशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे थे। घटना के बाद संजीव स्टेडियम से फरार हो गया और फाइनल इवेंट में नहीं पहुंचा।
 
घटना 60वीं नैशनल शूटिंग चैंपियनशिप के दौरान शूटिंग रेंज हुई। आधे घंटे तक मौके पर हंगामा होता रहा। पुलिस को इसकी सूचना दी गई, लेकिन इस बीच राजपूत वहां से निकलने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
 
शुक्रवार को पुणे के बालेवाड़ी स्टेडियम में यह घटना हुई। पीड़िता 10 मीटर, प्रोन और थ्री पोजीशन एयर राइफल शूटिंग में शामिल होने के लिए पुणे आई थी। वे जूनियर लेवल पर स्टूडेंट्स को कोचिंग भी देती हैं।
 
शादी का झांसा देकर रेप का आरोप
4 दिसंबर 2016 को संजीव राजपूत पर महिला शूटर ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था। दिल्ली के चाणक्यपुरी पुलिस थाने में दर्ज केस मुताबिक, वह एक प्रतियोगिता के लिए संजीव राजपूत से कोचिंग ले रही थी। इस दौरान संजीव ने पीड़िता के साथ नजदीकियां बनाईं, फिर अपनी बर्थडे पार्टी में में नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ रेप किया। बता दें कि पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »