27 Apr 2024, 09:38:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एक बार न्यूजीलैंड में मेरे जन्मदिन पर बैले डांसर्स को ले आया था सचिन: वाडेकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2015 2:22PM | Updated Date: Apr 25 2015 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के पूर्व कप्तान और मैनेजर अजित वाडेकर ने बताया कि एक बार 1994 में न्यूजीलैंड दौरे पर उनके 53वें जन्मदिन के दौरान ‘शरारती’ सचिन तेंदुलकर आधा दर्जन बैले डांसर्स को ले आए थे।
   
क्रिकेट क्लब आफ इंडिया के एक कार्यक्रम के दौरान वाडेकर ने बताया कि कैसे तेंदुलकर ने उस दौरे पर उनके साथ शरारत की थी।
   
उन्होंने तेंदुलकर के 42वें जन्मदिन के मौके पर लीजैंड्स समिट में अपने उद्बोधन में कहा यह घटना न्यूजीलैंड की है। एक अप्रैल को मेरा जन्मदिन था। हमने एक दिन पहले नेट अभ्यास किया था और मैं जल्दी सोने चला गया क्योंकि अगला दिन अप्रैल फूल था।

मैं नींद में था कि आधी रात को सचिन मेरे कमरे में आया और काफी संजीदा लग रहा था। उन्होंने कहा मैने सचिन से पूछा कि वह आधी रात को मेरा दरवाजा क्यो खटखटा रहा है तो उसने कहा कि कपिल देव को कुछ दिक्कत है। मैने पायजामा पहना और दो फ्लोर नीचे कपिल के कमरे में गया।

जब हम कमरे में पहुंचे तो पूरी टीम एक केक और शैंपेन की बोतल के साथ मौजूद थी। मैं हैरान रह गया। उन्होंने कहा अचानक पास के कमरे से छह बैले डांसर आए और नाचने लगे।

मैं समझ गया कि यह सचिन ने किया होगा क्योंकि उस दौरे पर कमेंटेटर रहे सुनील गावस्कर नजर नहीं आ रहे थे। सनी भी काफी शरारती है लेकिन यह सचिन के दिमाग की उपज थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »