27 Apr 2024, 09:03:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका दौरे के लिए हेनरिक्स की आॅस्ट्रेलिया टीम में वापसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2016 10:50AM | Updated Date: May 24 2016 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। जेम्स पेटिनसन के चोटिल होने से बाहर होने के कारण आलराउंडर मोइजेस हेनरिक्स को श्रीलंका दौरे के लिए आॅस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में जगह मिली जबकि स्टीफन ओकीफी दूसरे स्पिनर होंगे। आॅस्ट्रेलियाई टीम पांच साल में पहली बार श्रीलंका के टेस्ट दौरे पर जा रही है। दो महीने के इस दौरे के दौरान टीम श्रीलंका में पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और दो टी-20 भी खेलेगी।
 
हेनरिक्स का चयन हैरानी भरा है। तेज गेंदबाजों पेटिनसन और पीटर सिडल दोनों के पीठ में चोट के कारण बाहर होने के कारण हेनरिक्स को 2013 के बाद पहली बार टीम में जगह मिली है।
 
नाथन कोल्टर नाइल को भी जुलाई-अगस्त में होने वाली इस श्रृंखला के लिए टीम में शामिल किया गया है। ओकीफी की टीम में वापसी हुई है जबकि तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ मिशेल स्टार्क चोट के कारण छह महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे।
 
दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम आॅस्ट्रेलिया 26 जुलाई से कैंडी, गाले और कोलंबो में टेस्ट खेलेगी। टीम में स्पिनर नाथन लियोन और बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहले श्रीलंका में पांच दिनी क्रिकेट खेल चुके हैं। तब माइकल क्लार्क की अगुआई में आॅस्ट्रेलियाई टीम ने 2011 में 1-0 से जीत दर्ज की थी।
 
टीम इस प्रकार है:
 आॅस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, जैकसन बर्ड, जो बर्न्स, नाथन कोल्टर नाइल, जोश हेजलवुड, मोइजेस हेनरिक्स, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, शान मार्श, पीटर नेविल, स्टीफन ओकीफी, मिशेल स्टार्क और एडम वोजेस।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »