30 Apr 2024, 01:55:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली ने लगाया आईपीएल का 8वां शतक, हुई रिकॉर्ड्स की बारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2024 9:23PM | Updated Date: Apr 6 2024 9:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 का पहला शतक आ गया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में विराट कोहली ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी जड़ दी है। ये विराट की 8वीं आईपीएल सेंचुरी है। कोहली ने जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में अपने बल्ले का दम दिखाया और राजस्थानी गेंदबाजों की धुलाई करते हुए शतक जड़ दिया। इसी के साथ उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। 

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पारी की शुरुआत करने उतरे विराट कोहली ने 67 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। विराट ने इस शतक के साथ आरसीबी को एक डिफेंडिंग स्कोर तक पहुंचने में मदद की। जी हां, कोहली की पारी की बदौलत आरसीबी ने 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बोर्ड पर लगाए हैं। कोहली के बल्ले से 72 की गेंदों पर 113* रन बनाए। इस दौरान उसने 12 चौके और 4 छक्के लगाए हैं। 

1- Virat Kohli ने आईपीएल में शतकों के मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये उनका 8वां आईपीएल शतक है और वह टूर्नामेंट में सबसे अधिक शतक बनाने वाले क्रिकेटर हैं। आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक शतक:

विराट कोहली - 8*

क्रिस गेल- 6

जोस बटलर - 5

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »