नई दिल्ली। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की चयन समिति ने जापान के नोमी में 25 मार्च को होने वाली एशियाई 20 किलोमीटर पैदल चाल चैंपियनशिप के लिए 13 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया है। चयन समिति ने रांची में 15 और 16 फरवरी को 7वीं राष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया है। टीम में इरफान केटी भी शामिल है जो टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके है। इरफान रांची में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण स्पर्धा के बीच में से ही हट गए थे। महिला वर्ग में भावना जाट भी शामिल है जो टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।
टीम इस प्रकार है- पुरुष: संदीप कुमार, राहुल,विकास सिंह, देविंदर सिंह, गणपति कृष्णन, चंदन सिंह, एकनाथ तुराम्बेकर और इरफान केटी।
महिला: भावना जाट, प्रियंका गोस्वामी, करमजीत कौर,रवीना,सोनू सुखवाल।