26 Apr 2024, 13:01:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हेटमायर ने मारा ऐसा छक्‍का - मरीना समुद्र तट पर गिरी गेंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 3:00PM | Updated Date: Dec 16 2019 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वेस्टइंडीज ने रविवार को 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज की इस जीत के हीरो रहे शिमरॉन हेटमायर। हेटमायर ने 106 गेंदों में 11 चौके और 7 छक्के की मदद से 139 रनों की तूफानी पारी खेली। मैच में शिमरॉन हेटमायर के 7 छक्के देखने लायक थे। हेटमायर का एक सिक्स तो चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की छत पर जाकर गिरा। उन्होंने 102 मीटर लंबा छक्का जड़ा था।
 
हेटमायर का ये छक्का 102 मीटर लंबा था...जिसे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी देखते रहे। हेटमायर के इस शॉट का GIF हॉटस्टार यूएस ने ट्विटर पर शेयर किया है साथ ही कैप्शन दिया, "That's landed at the Marina beach!" मतलब यह गेंद तो मरीना समुद्र तट पर जाकर गिरी! शिमरॉन हेटमायर की आतिशी पारी पर कोई भी भारतीय गेंदबाज लगाम नहीं लगा पा रहा था। हेटमायर छक्के और चौकों की बारिश करते जा रहे थे। वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हेटमायर (139) का ये सर्वोच्च स्कोर है। शिमरॉन हेटमायर का भारत के खिलाफ ये दूसरा शतक था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »