29 Mar 2024, 16:16:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवराज ने किया खुलासा - बताया धोनी कब लेंगे संन्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2019 11:38AM | Updated Date: Sep 25 2019 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इन दिनों सोशल मीडिया पर हर तरफ टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के संन्‍यास की खबरें आग की तरह फैली हुई है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह का बयान सामने आया है।  युवराज का कहना है, धोनी के भविष्य को लेकर इतनी बात करना जायज नहीं है और उनके (माही) के संन्यास का फैसला उनका निजी है। युवराज सिंह ने कहा, मुझे लगता है यह पूरी तरह से गलत है। धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है। वह भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं। ऐसे में हमें उनको समय देना चाहिए।
 
इस मौके पर युवराज सिंह ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत का भी बचाव किया। युवी कहते हैं, पंत की धोनी से तुलना करना गलत है। धोनी को बनने में भी वक्त लगा था और पंत को उनके नजदीक पहुंचने के लिए काफी लंबा सफर तय करना है। बता दें माही की अनुपस्थिति में पंत को वेस्टइंडीज और फिर साउथ अफ्रीका सीरीज में टीम में रखा गया था मगर वह कुछ प्रभाव नहीं डाल पाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »