19 Apr 2024, 20:13:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ए दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ जीत के करीब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 12:57AM | Updated Date: Sep 12 2019 12:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरूवनंतपुरम। लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम और ऑफ स्पिनर जलज सक्सेना की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ए दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पहले गैर आधिकारिक टेस्ट के खराब रौशनी से बाधित तीसरे दिन बुधवार को जीत की दहलीज पर पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका ए ने खराब रौशनी के कारण दिन का खेल समाप्त किये जाने तक अपनी दूसरी पारी में नौ विकेट खोकर 179 रन बना लिये हैं और उसके पास मात्र 40 रन की बढ़त है। भारत ए टीम इस तरह इस मुकाबले में जीत की दहलीज पर पहुंच गयी है। कल सुबह के सत्र में ही मैच का फैसला हो जाएगा। भारत ए ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ए से पांच गैर आधिकारिक वनडे मैचों की सीरीज 4-1 से जीती थी।

दक्षिण अफ्रीकी टीम को पहली पारी में 164 रन पर लुढ़काने के बाद भारत ए ने अपनी पहली पारी में 303 रन बनाकर 139 रन की बढ़त हासिल कर ली। दक्षिण अफ्रीका ने कल के पांच विकेट पर 125 रन से आगे खेलना शुरू किया। तीसरे दिन मात्र 20 ओवर का खेल ही संभव हो सका। खराब रौशनी में लगभग दिन भर का खेल बाधित रखा। मेहमान टीम ने इस दौरान अपने खाते में 54 रन का इजाफा किया लेकिन साथ ही चार विकेट भी गंवा दिये। हैनरिक क्लासेन ने 35 और वियान मुल्डर ने 12 रन से आगे खेलना शुरू किया। दोनों टीम के स्कोर को 168 रन तक ले गये। मुल्डर को रिकी भुई ने रनआउट किया। उन्होंने 62 गेंदों पर 46 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया।

डेन पिएट को ऑफ स्पिनर जलज सक्सेना ने विकेट के पीछे कैच करा दिया। मार्को जॉनसन को लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम ने आउट किया। सक्सेना ने क्लासेन को शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराकर दक्षिण अफ्रीका का बचाखुचा संघर्ष भी समाप्त कर दिया। क्लासेन ने 62 गेंदों पर 48 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया। स्टम्प्स के समय लुथो सिपाम्ला पांच और लुंगी एनगिदी खाता खोले बिना क्रीज पर थे। नदीम ने 14 ओवर में 17 रन पर तीन विकेट और सक्सेना ने आठ ओवर में 22 रन पर एक विकेट लिया। मोहम्मद सिराज, ठाकुर और कृष्णप्पा गौतम ने एक एक विकेट लिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »