29 Mar 2024, 17:39:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कुक का बड़ा खुलासा - बॉल टैम्परिंग के लिए हाथ पर टेप लगाते थे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2019 1:31PM | Updated Date: Sep 11 2019 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। एलिस्टर कुक ने डेविड वॉर्नर का बॉल टैंपरिंग से जुड़ा नया खुलासा किया है। कुक ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया का यह सलामी बल्लेबाज उन्हें एक बार खुद बता चुका है कि वह बॉल टैंपरिंग के लिए हाथ पर टेप लगाकर मैदान पर उतरते थे। वॉर्नर ने कुक को अपने प्रथम श्रेणी के मैचों से जुड़ा यह किस्सा बताया था।
 
कुक के मुताबिक वे गेंद से छेड़छाड़ के लिए हाथ पर टेप लगाकर मैदान पर उतरते थे। वॉर्नर ने इस वर्ल्ड कप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14 महीने बाद वापसी की। वे पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉल टैम्परिंग विवाद में फंसे थे, जिसके बाद उन पर 12 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया था।
 
अमेरिकी अखबार द गार्डियन के मुताबिक कुक ने अपनी आत्मकथा में लिखा, ‘वॉर्नर ने बीयर पीने के बाद बताया था कि वे प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हाथ पर टेप लगाकर गेंद से छेड़छाड़ करते थे। वे टेप पर ऐसा कुछ पदार्थ लगाते थे जिससे गेंद जल्दी से बिगड़ जाए। मैंने स्टीव स्मिथ की तरफ देखा जो इशारे में कह रहे थे, आपको ऐसा नहीं कहना चाहिए था।’ कुक के मुताबिक 2017-18 एशेज सीरीज के दौरान वॉर्नर ने उन्हें ऐसा कहा था।
 
कुक ने कहा,  "स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस बात को अच्छे से समाप्त किया और कहा कि एशेज में वे गेंद को रिवर्स स्विंग करा रहे थे। आप जो कर रहे थे उसमें बदलाव क्यों? अचानक से सैंडपेपर क्यों? लोग जानते थे कि क्या हो रहा है, लेकिन यह आस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए सबसे अच्छी चीज हुई क्योंकि इससे उन्हें पता चला कि इस तरह की हरकत मान्य नहीं है। हर हाल में जीत की उनकी जो संस्कृति उन्होंने बनाई थी उसे आस्ट्रेलियाई जनता नहीं चाहती थी।’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »