29 Mar 2024, 19:08:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिस गेल ने T-20 में ठोक दिया तूफानी शतक - जड़ दिए इतने छक्‍के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2019 1:27PM | Updated Date: Sep 11 2019 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेएनएन। कैरेबियाई टीम के सबसे विस्‍फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के बल्ले ने एक बार फिर से आग उगली है। क्रिस गेल ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के छठे सीजन में सबसे पहले शतक ठोका है। क्रिस गेल की 22वीं टी-20 सेंचुरी और वॉल्टन के 36 गेंदों पर 73 रनों की पारी की बदौलत जमैका ने रिकॉर्ड 241 रन बनाए। सीपीएल के इतिहास में क्रिस गेल के बल्ले से चौथा शतक निकला है। वहीं, टी-20 क्रिकेट में वे अब तक 22 शतक लगा चुके हैं। क्रिस गेल ने एक और तूफानी शतक ठोककर सीपीएल में सनसनी मचा दी है।
 
जमैका थलावाज ने मैच में पहले बैटिंग करते हुए 241 रन बनाए। इसमें क्रिस गेल (116) और चाडविक वॉल्टन की अहम भूमिका रही। गेल ने 62 गेंदों पर 116 रन बनाए। वॉल्टन ने 36 गेंद पर 73 रन बनाए। गेल ने सात चौके और 10 छक्के लगाए। वॉल्टन ने तीन चौके और आठ छक्के जमाए। इन दोनों की पारियों की बदौलत ही जमैका थलावाज कैरेबियन प्रीमियर लीग का सबसे बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रहा। हालांकि, यह रिकॉर्ड डेढ़ घंटे के भीतर ही टूट गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »