29 Mar 2024, 14:05:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL फैंस के लिए बुरी खबर - अब HotStar पर नहीं देख सकेंगे मैच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 2:49PM | Updated Date: Aug 19 2019 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईपीएल फैंस के लिए एक बुरी खबर है...अब आप आईपीएल के मैच हॉटस्टार पर ऑनलाइन नहीं देख पाएंगे, क्योंकि स्टार इंडिया के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हॉटस्टार और आईपीएल का करार खत्म हो गया है। अंग्रेजी न्यूज़ चैनल इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, डील में एक एग्जिट क्लॉज था, जिसको अपनाकर हॉटस्टार ने डील तोड़ दी है।  यह डील हर साल के लिए 42 करोड़ की थी। आईपीएल एसोसिएट स्पॉन्सरशिप 40 से 80 करोड़ की रेंज में बताई जाती है।  
 
हॉटस्टार 2017 में ग्राउंड स्पॉन्सर के तौर पर शामिल हुआ था, जब स्टार इंडिया ने 5 सालों के लिए आईपीएल के मीडिया राइट्स खरीद लिए थे। स्टार इंडिया ने टेलीविजन और डिजिटल राइट्स के लिए कुल मिलाकर 16347.5 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »