26 Apr 2024, 14:14:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अनिल कपूर ने Hardik Pandya को किया 'झक्कास' मैसेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2017 12:51PM | Updated Date: Sep 21 2017 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के नवोदित ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने करियर का आगाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैच से किया था और पहले ही दौरे में छाप छोड़ी थी। उनके खेल में लगातार निखार आता जा रहा है और वह टीम की मजबूत कड़ी बनते जा रहे हैं। इस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत में वनडे सीरीज खेल रही है और पहले ही मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। उसकी इस हार में हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी ने अहम भूमिका निभाई। खासतौर से पांड्या ने न केवल बल्ले बल्कि गेंद से भी कमाल दिखाते हुए कंगारुओं को बैकफुट पर धकेल दिया था। उनके करिश्माई प्रदर्शन की हर कोई सराहना करता दिखा। ऐसे में भला बिंदास अंदाज वाले बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी पांड्या और धोनी की प्रशंसा में ट्वीट कर डाला। फिर क्या था इस पर हार्दिक ने भी 'झक्कास' जवाब दिया।
 
अनिल कपूर के ट्वीट के बारे में बात करने से पहले बात करते हैं युवा बल्लेबाज हार्दिक पांड्या के उस प्रदर्शन की जिससे अनिल यह पोस्ट करने को मजबूर हुए। पांड्या ने संकट में दिख रही टीम इंडिया को एमएस धोनी के साथ शतकीय साझेदारी करते हुए न केवल उबार लिया बल्कि गेंदबाजी में दो विकेट भी लिए। उनके बल्ले से करिश्माई 66 गेंदों में 83 रन निकले। इससे टी इंडिया ऑस्ट्रेलिया को 281 रन का लक्ष्य दे पाई और अंत में जीत दर्ज कर ली।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »