19 Mar 2024, 15:28:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे मैच में द.अफ्रीका को 6 रन से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2017 5:46PM | Updated Date: Feb 22 2017 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्राइस्टचर्च। रॉस टेलर (नाबाद 102) की शानदार पारी और ट्रेंट बोल्ट की अहम ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में छह रन से नजदीकी जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। 
 
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट पर 289 का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 283 रन बनाकर जीत से चंद कदम दूर रह गई। इस जीत का श्रेय काफी हद तक तेज गेंदबाज बोल्ट को भी जाता है जिन्होंने एबी डीविलियर्स का अहम विकेट निकालने के बाद आखिरी समय में ड्वेन प्रिटोरियस का विकेट लेकर न्यूजीलैंड को नजदीकी जीत दिला दी। 
 
दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए डी काॅक ने 57, कप्तान डीविलियर्स ने 45 और प्रिटोरियस ने 50 रन की अहम पारियां खेली। न्यूजीलैंड के लिए बोल्ट ने 63 रन पर सर्वाधिक तीन विकेट निकाले। मिशेल सेंटनेर ने 46 रन पर दो विकेट लिए। टिम साउदी, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे और ईश सोधी को एक एक विकेट मिला। 
 
इससे पहले न्यूजीलैंड की पारी में यहां हेग्ले ओवल में टेलर ने अपना 17वां वनडे शतक बनाया। उन्होंने 110 गेंदों में आठ चौके लगाए। टेलर ने कप्तान केन विलियम्सन (69) के साथ तीसरे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। विलियम्सन ने 75 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए।
कीवी कप्तान को इमरान ताहिर ने आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।
 
उसके बाद टेलर ने जेम्स नीशाम के साथ पांचवें विकेट के लिए 123 रन की अविजित साझेदारी की। नीशाम ने नाबाद 71 रन बनाए। उन्होंने 57 गेंदों में छह चौके लगाकर अर्धशतक बनाया। इसके अलावा ओपनर डीन ब्राउनली ने 34 रन का योगदान दिया। टेलर को मैन आॅफ द मैच चुना गया। इसी के साथ पांच मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड ने 1-1 से बराबरी कर ली है। दक्षिण अफ्रीका की ओर ड्वेन प्रिटोरियस ने 40 रन पर सर्वाधिक दो विकेट लिए। वाएने पार्नेल और ताहिर को एक-एक विकेट मिला।                                                                                      
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »