19 Mar 2024, 12:20:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

332 खिलाड़ी IPL नीलामी में आजमाएंगे अपना भाग्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 2:33PM | Updated Date: Dec 14 2019 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2020 के आगामी सत्र में कुल 332 खिलाड़ी नीलामी में भाग्य आजमाएंगे जिसमें दो करोड़ रूपये के अधिकतम बेस प्राइस में जहां सभी विदेशी खिलाड़ियों को जगह मिली है, वहीं इसके बाद 1.5 करोड़ रूपये के दूसरे ब्रैकेट में रॉबिन उथप्पा अकेले भारतीय हैं।
 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में इसकी जानकारी दी। अगले वर्ष आईपीएल-2020 के लिये नीलामी कोलकाता में 19 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। आईपीएल नीलामी के लिए शुरूआत में पंजीकृत खिलाड़यिों की संख्या 971 थी जिसे आठ फ्रेंचाइजियों की अंतिम सूची के बाद घटाकर 332 कर दिया गया है। 
 
कोलकाता में होने वाली नीलामी में कुल 186 भारतीय खिलाड़ी, 143 विदेशी खिलाड़ी और तीन एसोसिएट राष्ट्र के खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी में 73 खिलाड़ियों को खरीदा जाना है जिसमें विदेशियों की संख्या 29 रहेगी।कैप्ड खिलाड़यिों में दो करोड़ रूपये के उच्चतम ब्रैकेट में शामिल सभी सात खिलाड़ी विदेशी हैं जिनमें ग्लेन  मैक्सवेल, पैट कंमिस, जोश हेजलवुड, मिशेल मार्श, डेल स्टेन और एंजेलो मैथ्यूज हैं।
 
भारतीयों में उथप्पा ने अपना आधार मूल्य डेढ़ करोड़ रुपये रखा है और वह दूसरे 1.5 करोड़ रूपये के ब्रैकेट के कुल 10 खिलाड़यिों में अकेले भारतीय हैं। भारतीय खिलाड़यिों में पीयूष चावला, यूसुफ पठान और जयदेव उनादकट का बेस प्राइस एक करोड़ रूपये है। एक करोड़ रूपये के ब्रैकेट में कुल 23 खिलाड़ी (3 भारतीय, 20 विदेशी), 75 लाख रूपये के ब्रैकेट में 16 खिलाड़ी(सभी विदेशी) और 50 लाख रूपये के ब्रैकेट में कुल 78 खिलाड़ी(69 विदेशी, 9 भारतीय) शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »