26 Apr 2024, 18:04:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 16 फरवरी को, ऐसे होगा राशियों पर असर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 12:21PM | Updated Date: Feb 12 2018 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लगभग 15 दिनों के अंतराल पर साल 2018 का दूसरा ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा, जो कि भारत में दिखाई नहीं देगा। जबकि विश्व के अन्य देशों में यह दिखाई देगा। साल 2018 में कुल तीन बार सूर्य ग्रहण लगेंगे। और ये तीनों ही आंशिक रूप से होंगे। 
 
31 को भारत में दिया था दिखाई
भले ही ये तीनों ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे लेकिन इसका अर्थ ये नहीं है कि इनका प्रभाव आप पर नहीं पड़ेगा। ये तीनों सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और अंटार्कटिका के एरिया में दिखाई पड़ेंगे। 16 फरवरी को साल का पहला सूर्यग्रहण पड़ने जा रहा है। इससे पहले पिछले महीने की 31 जनवरी को चंद्रग्रहण हुआ था। जो पूरे भारत में दिखाई दिया था। 
 
भारत में नहीं आएगा नजर
भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण 12 बजकर 25 मिनट से शुरू होगा लेकिन भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा। ग्रहण का मोक्ष सुबह 4 बजे होगा। यह सूर्य ग्रहण दक्षिण जार्जिया, प्रशांत महासागर, चिली, ब्राजील  और अंटार्कटिका आदि देशों में दिखाई देगा। जब सूर्य व पृथ्वी के बीच में चन्द्रमा आ जाता है तो चन्द्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब कुछ समय के लिए ढक जाता है, उसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
 
ऐसे होगा राशियों पर ग्रहण का असर
इस सूर्य ग्रहण के कारण 16 फरवरी के बाद कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक असर रहेगा जबकि कुछ राशियों की खुलेगी किस्मत। 
 
मेष 
सूर्य ग्रहण के कारण मेष राशि वालों का कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा, इनकम बढ़ेगी तथा व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ ही रुके हुए कामों में पूर्ण होंगे तथा सफलता मिलने की उम्मीद है।
 
वृष
कार्य क्षेत्र में व्यस्त रहेंगे। जिसकी वजह से नौकरी में सम्मान बना रहेगा। व्यवसाय में विस्तार होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। 16 फरवरी के बाद वृष राशि वालों के लिए धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। इस दौरान आपको थोड़ी परेशानी और थोड़ी बेचैनी हो सकती हैं। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य के मामले में चिंता और परेशानी हो सकती है।
 
मिथुन
उन्नति और लाभ की संभावना कम है। प्रेम संबंधों में तकरार हो सकती है। पढ़ाई में मन कम ही लगेगा। पारिवारिक विवाद से बचें। विरोधी शांत रहेंगे। व्यावसायिक लाभ सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। हालांकि आने वाले समय में कुछ परेशानियां बढ़ सकती है। 
 
कर्क
यह समय जीवन में थोड़ा कष्टकारी रहेगा। धन हानि और मानहानि भी हो सकती है। यह ग्रहण 16 फरवरी के बाद शुभ समाचार मिल सकेगा। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में धन लाभ बढ़ेगा। मित्र से भेंट होगी जिसकी वजह से किसी नए प्रोजेक्ट पर आगे बढऩे की संभावना रहेगी।
 
सिंह
किसी से साझेदारी है तो संभलकर रहें। जीवन साथी को कष्ट हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी उथल-पुथल आ सकती है, सावधानी रखें। भू संपत्ति का अटका कार्य बनेगा। व्यय पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में लाभ कम होगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। कानूनी विवाद में  उलझ सकते हैं। 16 फरवरी के बाद किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं इसलिए सावधानी बरतें।
 
कन्या
विरोधियों और शत्रु का नाश होगा। हर जगह से अच्छी खबर और सफलता प्राप्त होने से खुशी मिलेगी। कन्या राशि वालों के लिए यह ग्रहण आने वाला समय अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार संभव है। अटके धन की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। घर में खुशी होगी। विदेशी की यात्रा कर सकते हैं।
 
तुला
ग्रहण के बाद आपका मन विचलित हो सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पैसों के मामले में नुकसान उठाना पड़ सकता है। सावधानी बरतें।
 
वृश्चिक
मन अशांत रहेगा। कानूनी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय में सुधार आएगा। धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी।
 
धनु 
इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी। छोटी यात्रा का योग बनेगा, यात्रा मंगलमय रहेगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार बनेगा। अजनबी से सचेत रहें। व्यावसायिक निर्णय सोच समझकर लें। घर में शांति रहेगी।मकर-कार्यक्षेत्र में नया पदभार मिल सकता है। भू-संपत्ति से लाभ के अवसर
मिलेंगे। व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा।
 
मकर
मानसिक तनाव बढऩे से परेशानी हो सकती है। आमदनी की तुलना में खर्च ज्यादा होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ सकती है।
 
कुंभ
भोग विलास के साधनों पर व्यय होगा। नौकरी में मन लगेगा। व्यवसाय में धन लाभ होगा। धैर्य बनाए रखें।
 
मीन
उत्साह में वृद्धि होगी। नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे।व्यवसाय में लाभ होगा।संतान पक्ष से चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में नया पदभार मिल सकता है। भू संपत्ति से लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »