26 Apr 2024, 15:59:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

नासा ने किया गुरु पूर्णिमा पर ट्वीट, दिखाई पूरे चांद की तस्वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2017 10:49AM | Updated Date: Jul 9 2017 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आज का दिन गुरु शिष्य के रिश्ते के लिए बहुत ही खास है। इस दिन चारों वेदों के व महाभारत के रचियता, संस्कृत के विद्वान कृष्ण द्वैपायन व्यास जी का जन्मदिन भी मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूरे देश में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। शिष्य अपने गुरुओं का नमन करेंगे। स्कूल-कॉलेजों में वे अपने हिसाब से ये पर्व मनाएंगे। आश्रम, विद्यापीठ में भी इसका खास महत्व है।

अंतरराष्ट्रीय स्पेस एजेंसी नासा ने भी इस दिन का जिक्र करते हुए एक तस्वीर जारी की है। नासा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्‍ट डालते हुए इसका जिक्र किया है और कहा है कि यह दिन फूल मून के रूप में मनाया जाने वाला है। नासा ने इस दिन के अन्‍य नाम भी सुझाए हैं, जैसे- राइप कॉर्न मून, हे मून, थंडर मून आदि। नासा ने एक तस्वीर जारी की है और वो तस्वीर काफी शेयर हो रही है। 

अन्य प्रचलित नाम
ट्वीटर पर गुरु पूर्णिमा के अलावा- हे मून, राइप कॉर्न मून, थंडर मून नाम भी बताए गए हैं। नासा ने इस पोस्ट के साथ ही चंद्रमा की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर भी जारी की है। इस ट्वीट को 1 हजार बार रिट्वीट किया गया है और भारतीय नासा के इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं।

गुरु पूर्णिमा से जुड़ी हिंदू मान्यता
हिन्दू परम्परा के अनुसार गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति सिर छुकाकर उनके प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है। ऐसा माना जाता है कि गुरू पूर्णिमा को गुरु की पूजा करने से ज्ञान, शांति, भक्ति और योग शक्ति प्राप्त करने की शक्ति मिलती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »