26 Apr 2024, 22:09:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

देवी चंद्रघंटा का व्रत इन राशि के लिए होगा बेहद खास, माता रानी करेंगी मालामाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2019 11:01AM | Updated Date: Oct 1 2019 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शारदीय नवरात्र के तीसरा दिन देवी दुर्गा के दूसरे स्वरूप चंद्रघंटा का दर्शन पूजन किया जाएगा। देवी चंद्रघंटा के मस्तक पर रत्न जड़ित मुकुट है, जिस पर अर्धचंद्रमा की आकृति बनी हुई है और उसमें एक घंटी लटक रही है। चंद्रघंटा ने भयंकर दैत्य सेनाओं का संहार करके देवताओं को उनका भाग दिलवाया। मां चंद्रघंटा तंत्र साधना में मणिपुर चक्र को नियंत्रित करती हैं। ज्योतिष में इनका सम्बन्ध मंगल नामक ग्रह से होता है। 1 अक्टूबर नवरात्रि का तीसरा व्रत शुरु होते ही अचानक आपके जीवन में आपको नए बदलाव देखने को मिलेंगे। आपके ऊपर माता रानी की कृपा दृष्टि सबसे अधिक रहेगी। आप अपने जीवन में नई मिसाल कायम करने में कामयाबी हासिल करेंगे। आपको अपने क्रोध पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपका गुस्सा आपके बने बनाए कार्य को बिगाड़ सकता है। लाइफ में होने वाले परिवर्तन आपके लिए बेहद आनंददायक रहेंगे। शिक्षा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आपको अपार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। क्रोधित अवस्था आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। इसलिए क्रोध को त्याग कर शांति का मार्ग धारण करें।
 
आपके जीवन की सभी प्रकार की विनाशकारी शक्तियों का अंत होगा। आपको अपार सफलताएं मिलने की संभावनाएं नजर आ रही हैं। वो भाग्‍यशाली राशियां तुला राशि, वृश्चिक राशि, कुंभ राशि, मीन राशि हैं। लाइफ में होने वाले बदलाव आपके लिए बेहद आनंददायक रहेंगे। शिक्षा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आपको नई खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। परिवार में माता-पिता का सहयोग आपको सबसे अधिक मिलेगा। आपके जीवन में आपको नई सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपको सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। जीवन में होने वाले बदलाव आपके लिए बेहद आनंददायक रहेंगे। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल करेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। पारिवारिक विवाद और लड़ाई झगड़े से खासतौर पर दूर रहने की आवश्यकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »