26 Apr 2024, 05:41:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के जातकों का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2019 12:07AM | Updated Date: Oct 1 2019 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपको आज बहुत सारी चीजों से जुड़े अपने वादों को निभाना है। अपनी सामजिक, वित्तीय तथा निजी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार रहें। आपके परिजनों, दोस्तों और सहकर्मियों, सभी को आपसे मदद की अपेक्षा रहेगी और आप इस दबाव को सह पाने में बिलकुल समर्थ हैं। आज अपने शब्दों और कामों, दोनों ही तरीको से लोगों की मदद करेंगे। आपको ऐसी किसी बीमारी के अस्पष्ट लक्षण महसूस हो सकते हैं जो आपको आज से पहले कभी नही हुई। रात से पहले आपको यह पता चल जाएगा कि यह क्या है। आप को खुद पर और अपनी जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए। दरअसल यह समय आपके लिए खुद को संवारने के लिए बिलकुल ठीक है। अपने आपको जितना आकर्षक बना सकते हैं, बनाएं।
 
आज अपने साथी के साथ बाहर जाने का उपयुक्त समय है। इस समय का कुछ हलकी फुलकी बातो से आनंद ले। किसी तरह की प्रतिबद्धता से बचे। साथ ही साथ अपने साथी की भावनाओ को तोलने की कोशिश न करे। आपका साथी भी जश्न के मूड में है और किसी तरह की प्रतिबद्धता से बचने की मुद्रा में है। हालाँकि अभी सब कुछ थोड़ा जल्दबाजी होगी। आपका ये रिश्ता बहुत गहरा हो कर फ़ैल सकता है या एक सिटी की तरह बजने के बाद टाय टाय फिस हो सकता है। अच्छे समय का आनंद उठायें। एक दुर्लभ नौकरी का अवसर आज आपके दरवाजे पर दस्तक देने के लिए आ रहा है। यह विचार करने पर कुछ हद तक जोखिम भरा लगेगा, लेकिन आप उस पर कार्रवाई करते हैं, तो आप अपने कैरियर को एक नया मोड़ दे सकते हैं। सुरक्षित और संकीर्ण रास्ते की तुलना में ये समय जोखिम लेने के लिए है ताकि जो आप अपने जीवन में करना चाहते है वो पूरा हो।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »