27 Apr 2024, 09:39:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातकों का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2019 12:02AM | Updated Date: Oct 1 2019 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपने सृजनात्मक विचारों को कार्यान्वित करने का यह बहुत अच्छा समय है। अपने विचारों को बड़ा रखें तथा किसी बोद्धिक या व्यवसायिक प्रशिक्षण में हिस्सा लें, इससे आपको औरो पर बढ़त हासिल होगी। हालाँकि ऐसा करते हुए आपको कुछ वित्तीय परेशानियां आ सकती हैं। आज आपकी शारीरिक सेहत थोड़ी सी अप्रत्याशित ही रहेगी लेकिन आप अचानक आई इस स्थिति से निपटने के लिए अपनी मानसिक शक्ति का उपयोग अच्छे से कर पायेंगे।आप यह भी समझ पायेंगे कि स्वस्थ मन की बदौलत सब कुछ किया जा सकता है क्योंकि आप अपने स्वास्थ्य में दिक्कत के बावजूद अपनी मानसिक शक्ति के कारण अपने सब निर्धारित काम समय से पूरे कर पायेंगे।

आज आप अपने पार्टनर पर अपना प्रभाव जमाने के लिए अच्छे से तैयार होंगे। आपके पहनावे या आपके हेयर स्टाइल से आपके आकर्षण में वृद्धि ही होगी। आपको अपने पार्टनर से अपनी पसंद के कामों को आगे बढाने की अनुमति भी मिल सकती है। इससे आपको उनसे हमेशा के लिए प्यार हो जाएगा। यात्रा और यात्रा के व्यवसायों से जुड़े लोगों के लिए ये अच्छा समय है और आप इस से अच्छा धन लाभ कमा सकते है। आप उच्च अधिकारियों के साथ संबंध बनाने के लिए प्रयासरत रहे और जिससे आप जल्द ही कुछ लाभ पा सकते हैं। आप संपत्ति या कीमती धातुओं में भी निवेश कर सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »