26 Apr 2024, 12:36:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सावन महीने में भूलकर भी न करें ये 10 काम - वरना...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2019 1:01PM | Updated Date: Jul 23 2019 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

17 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया  है... सावन का महीना भगवान शिव का महीना होता है क्योंकि इस महीने में भगवान विष्णु पाताल लोक में रहते हैं और भगवान शिव ही पालनकर्ता भगवान शिव के कामों को भी देखते हैं। इसलिए इस महीने में भगवान शिव की पूजा अन्य दिनों की अपेक्षा जल्दी फलदायी होती है। सावन के बचें हुए दिन में अगर आप भी भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं तो कुछ काम ना करें।
 
आइए जानते हैं कौन-से हैं वो 10 काम –
– सावन के महीने में जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद और अपशब्दों का प्रयोग हानिकारक होता है। इन दिनों शिव पार्वती की पूजा से दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बढ़ता है इसलिए किसी बात से मन मुटाव की आशंका होने पर शिव पार्वती की पूजा करनी चाहिए और प्रेम एवं सामंजस्य के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।
– सावन के महीने में भूलकर भी मांस-मदिरा का सेवन न करें। क्योंकि इन्हें तामसिक प्रवृति का माना जाता है। इससे व्रत का लाभ नहीं मिलेगा।
– सावन के महीने में बैंगनी या नीले रंग के कपड़े ना पहनें। ये रंग नकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं। साथ ही ये उग्र ग्रह को दर्शाते हैं।
– सावन के महीने में गन्ने का जूस और काली मिर्च खाने से भी बचें। क्योंकि शिव जी को ये चीजें पसंद नहीं है। इसके सेवन से कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं।
– शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में सरसों का तेल नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि ये शनि देव को चढ़ता है। इससे उग्र भावनाएं विकसित होती हैं। जबकि भोलेनाथ शांत प्रवृति के हैं।
– शिव जी पर भूलकर भी हल्दी ना लगाएं। क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है। इससे मुसीबतें आ सकती हैं।
– सावन के माह में दाढ़ी न बनवाएं और न ही बाल या नाखून काटें। ये सभी कार्य नकारात्मकता को दर्शाते हैं।
– सावन में दिन में सोना नहीं चाहिए। क्योंकि माना जाता है कि सावन के पूरे माह भोलेनाथ धरती पर विचरण करते रहते हैं। ऐसे में दिन में सोने से उनका अपमान होता है।
– सावन के महीने में गलती से भी कांवर यात्रियों का अपमान न करें। ऐसा करने से व्यक्ति को पाप लग सकता है। इससे उनके सारे काम बिगड़ सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »