26 Apr 2024, 15:15:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

इन कारणों से लड़कियों को छोड़ देते हैं लड़के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2017 3:01PM | Updated Date: Oct 27 2017 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लड़का और लड़की जब प्यार में होते हैं, तो शुरू-शुरू में बहुत सारी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। कुछ दिन बाद साथ में वक्त गुजारने के बाद वह एक-दूसरे को समझ पाते हैं।

एक-दूसरे को समझ लेने के बाद कई बार लड़के, लड़कियों से कन्नी काट लेते हैं। लड़कियों में कुछ आदतें होती हैं, जो लड़कों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती। इन्हीं आदतों की वजह से वह ऐसी लड़कियों के साथ रिलेशन में रहने से कतराते हैं।

जिन्हें लड़के नहीं करते पसंद

- लड़कों के लिए उनके दोस्त ही सब कुछ होते हैं। ऐसे में अगर कोई लड़की उनके दोस्तों के बारे में बुराई करती है, तो लड़के उन्हें पसंद नहीं करते हैं।

- कपड़ों के बारें में हर व्यक्ति की अपनी-अपनी पसंद होती है। अगर कोई लड़की, लड़कों की ड्रेसिंग सेंस के बारे में बार-बार बोलती है, तो ये बात भी लड़कों को अच्छी नहीं लगती।

- लड़के हर काम अपने हिसाब से करना चाहते हैं। इसलिए उन्हें रोक-टोक करने वाली लड़कियां पसंद नहीं आती।

- पार्टनर कितना ही आपसे प्यार करता हो, लेकिन वह अपने घरवालों की बुराई नहीं सुन सकता। घरवालों की बुराई करने वाली लड़कियों से लड़के दूर भागते हैं।

- ज्यादातर लड़कियां अपने पार्टनर की तुलना दूसरे लड़कों से करती हैं। ये बात भी लड़कों को अच्छी नहीं लगती।

- ज्यादा एटीट्यूड और अकड़ वाली लड़कियों को लड़के पसंद नहीं करते हैं। लड़कों से अकड़ दिखाकर नहीं बल्कि प्यार जताकर काम कराया जा सकता है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »