26 Apr 2024, 18:38:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

अवसाद का शिकार तो नहीं हो रहे आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2017 3:23PM | Updated Date: Sep 10 2017 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज की भागदौड़ और प्रतिस्पर्धा से भरी जिंदगी में लोग अवसाद का शिकार लगातार हो रहे हैं। घर या बाहर, इसके कारण कहीं भी हो सकते हैं। हम अपने आसपास नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर दें तो काफी हद तक ऐसी स्थिति से बचा जा सकता है। इसके लिए हम फेंगशुई में बताए गए कुछ उपायों को भी अपना सकते हैं। घर में कभी तालाब या सूखी नदी के चित्र नहीं लगाने चाहिए। इन्हें निष्क्रियता का प्रतीक माना जाता है। उजड़े हुए शहर या खंडहर या फिर वीरान से दिखने वाली तस्वीरें हमारे अंदर अवसाद का भाव पैदा कर सकती हैं। बच्चों की तस्वीरें जीवन का प्रतीक मानी जाती हैं। ऐसी तस्वीरों को घर की पूर्व और उतर दिशा की दीवारों पर लगाना चाहिए। फेंगशुई में कहा जाता है कि घोड़ा, कछुआ, हाथी, बाघ की छोटी प्रतिमा घर में रखने से संपन्नता आती है। फेंगशुई में वेल्थशिप काफी लोकप्रिय है। इसे घर या प्रतिष्ठानों में उपयोग में ला सकते हैं। यह ऐसा जहाज होता है, जो सोने के सिक्कों से लदा होता है और संपन्नता का संदेश देता है लेकिन ध्यान रहे कि इस जहाज का मुंह दरवाजे की ओर नहीं होना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार घर में पूर्वजों के चित्र हमेशा दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। पूर्वजों के चित्रों को मंदिर में नहीं रखना चाहिए। शयन कक्ष में कलात्मक वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »