26 Apr 2024, 17:54:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

क्यों लड़कियों को कंडोम का सहारा लेना पसंद नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2017 3:02PM | Updated Date: Aug 7 2017 3:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लड़कियों के स्कूल की दिनचर्या और उनके सेक्सुअल रिलेशन के बीच अहम खुलासा हुआ है। इंडियाना यूनिवर्सिटी ने स्कूली छात्राओं से संबंध में सेक्स पर ये सर्वे किया है। उसका मानना है कि स्कूल बंक करना, टेस्ट में फेल होना और बिना कंडोम के सेक्स करने के बीच संबंध है।

ये सर्वे 14 से 17 साल की लड़कियों पर किया गया है। इन लड़कियों की 80 हजार डायरी की स्टडी करके इस दाaवे को पेश किया गया है। युवाओं के बीच किया गया यह अपनी तरह का पहला सर्वे है जिसमें लड़कियों के स्कूल की दिनचर्या और रिश्तों को लेकर आदतें समझने की कोशिश की गईं हैं। 'द जर्नल ऑफ एडोलिसेंट हेल्थ' ने यह स्टडी साझा की गई है। 10 साल में पूरे हुए इस अध्ययन के लिए 387 लड़कियों की डायरियों से रोमांटिक और फिजिकल रिलेशन को लेकर उनके व्यवहार को समझने प्रयास किया गया।
 
स्टडी में शामिल लड़कियां अपने हर छोटे-बड़े व्यवहार को रिसर्चर से साझा करती थीं। स्टडी में सामने आया कि जो युवा लड़कियां स्कूल बंक करती हैं और टेस्ट में फेल होती हैं, ऐसी लड़कियां के स्कूल बंक करने और टेस्ट में फेल होने वाले दिन बिना कंडोम के सेक्स करने के मामले ज्यादा पाए गए हैं। वहीं सुरक्ष‍ित यौन संबंध बनाने वाली लड़कियों का शैक्ष‍िक प्रदर्शन बेहतर पाया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »