26 Apr 2024, 09:12:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

स्वप्नदोष रोकने के उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2017 2:13PM | Updated Date: Jun 15 2017 2:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

युवाओं में स्वप्नदोष एक सामान्य समस्या है। यह हर उम्र के पुरुषों में देखने को मिलती है। इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है। हालांकि, अगर आपको नियमित रुप से इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको सचेत होने की जरुरत है। इससे सेहत पर तो असर पड़ता है साथ ही मानसिक रुप से भी दबाव काफी बढ़ जाता है। कई पुरुषों को इस बात को लेकर संशय रहता है कि आखिर वे स्वप्नदोष की इस समस्या से बचें। हालांकि इस बात के कोई पुख्ता सबूत नहीं है, लेकिन स्वप्नदोष से थकान, अंडकोष में दर्द, कमजोर स्खलन और शीघ्रपतन जैसी समस्याएं हो सकती है।
 
विशेषज्ञ अभी तक स्वप्नदोष के कारणों को लेकर आश्वस्त नहीं है, हालांकि, हस्तमैथुन और कामुक विचारों को इसके लिए उत्तरदायी माना जाता है। कई लोग स्वप्नदोष से बचने के लिए हस्तमैथुन कम करने सलाह दी जाती है, इसके साथ ही कुछ घरेलू उपाय भी है, जिनसे इस समस्या को नियंत्रित करने का दावा किया जाता है। कुदरती उपायों का आमतौर पर आपके शरीर पर कोई बुरा असर नहीं होता और इनका असर भी प्रभावी होता है।

स्वप्नदोष से कैसे बचें
- कई जानकार मानते है कि सोने से पहले हस्तमैथुन करने से भी स्वप्नदोष् ाि से बचा जा सकता है हालांकि, इस बात को लेरि विशेषज्ञों मे एकराय नहीं है।
- रोजाना व्यायाम करने से भी शारीरिक ऊर्जा का सही इस्तेमाल होता है और आप स्वप्नदोष से बच सकते है।
- हालांकि, इस टिप को ज्यादातर विशेषज्ञ नकारते है, लेकिन सेक्स के बारे मे सोचकर और हस्तमैथुन की संख्या कम करके भी इस समस्या से बचा जा सकता है।
- इसके साथ ही आपको सही आहार भी लेना चाहिए। विटामिन बी से भरपूर आहार लेने से भी आप इस समस्या से बच सकते है।
- अपने सोने और उठने का समय भी निर्धारित रखें।

स्वप्नदोष से बचने के कुदरीत उपाय
- रोजना आंवले का मुरब्बा खाएं और उसके ऊपर से गाजर का रस पिएं।
- तुलसी की जड़ को पीसकर पानी के साथ पिएं।
- अगर जड़ नहीं मिले तो बीज 2 चम्मच शाम के समय लें।
- काली तुलसी के पत्ते 10-12 रात में जल के साथ लें।
- लहसुन की दो कुचल कर निगल जाएं।
-  रात को एक लीटर पानी मे त्रिफला चूर्ण भिगा दें सुबह मथकर महीन कपड़े से छानकर पीने से भी लाभ होता है7 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »