26 Apr 2024, 12:18:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

प्रेग्नेंसी में तुलसी सेवन के फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2017 12:15PM | Updated Date: Feb 22 2017 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे जरूरी यह है कि वह अपने खान-पान पर अच्छी तरह ध्यान दें। ताकि उसका और उसके बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा रहे।
 
गर्भवस्था में यदि तुलसी का सेवन किया जाए, तो यह होने वाले बच्चे के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आयुर्वेद में तुलसी के पौधे को स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद बताया गया है।
 
गर्भवती महिलाओं के लिए तुलसी किसी वरदान से कम नहीं है। तुलसी की पत्तियों में हीलिंग क्वालिटी होती है, जिससे यह प्रेग्नेंट औरतों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
 
प्रेग्नेंसी के दौरान यदि तुलसी के पत्ते का रोज सेवन करते हैं, तो ये आपके शरीर से इंफेक्शन का खतरा कम कर देता है, क्योंकि इसकी पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं।
 
रोजाना तुलसी की दो पत्तियां सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। इसी के साथ गर्भावस्था में ज्यादातर महिलाओं को एनिमिया की शिकायत भी होती है, तो ऐसी महिलाओं को हर रोज तुलसी की दो पत्तियां खाने की सलाह दी जाती है।
 
तुलसी में विटामिन ए की काफी मात्रा होती है, जो शिशु के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। इसीलिए जिन बच्चों की ग्रोथ कम होती हैं, यदि वो माताएं इसकी दो पत्तियों का सेवन करें, तो काफी बेहतर परिणाम मिलते हैं।  
 
बच्चों की हड्डियों के विकास के लिए मैग्नीशियम बहुत जरूरी होता है। जो कि तुलसी की पत्तियों में भी पाया जाता है। यह टेंशन कम करने में भी काफी मदद करती है।
 
खुजली होने पर या त्वचा की कोई भी इन्फेक्शन में तुलसी के अर्क को उस स्थान पर लगाने से फायदा पहुंचता है।
 
यदि आपको आंखों में जलन की समस्या हो गई है, तो आपको हर रात में काली तुलसी का अर्क 2 बूंद आंखों में डालने से काफी फायदा मिलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »