26 Apr 2024, 13:27:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बच्चा होने के बाद भी सेक्स लाइफ को नीरस की बजाय  इसमें प्यार और रोमांस का तड़का लगाते रहिए। आमतौर पर शादी के कुछ समय बाद तक तो कपल्स की सेक्स लाइफ मस्त रहती है। लेकिन, बच्चा होने के बाद उनकी सेक्स लाइफ को ब्रेक सा लग जाता है। उनके सेक्स एंड रिलेशनशिप पर बच्चे के बाद काफी असर पड़ता है। ऐसे कपल्स कम ही होते है जिनके रिलेशन में बच्चा होने के बाद भी उनकी मस्ती बरकरार रहती है। जाहिर सी बात है कि बच्चा होने के बाद पैरंट्स बने कपल्स की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है। उनका काफी समय बच्चे की देखाभाल करने में ही निकाल जाता है। ऐसे में वह अपने लिए समय नहीं निकाल पाते है।

दूसरी तरफ मां बनने के बाद किसी भी  महिला की जिम्मेदारी बढ़ जाती है बच्चे की सेहत का खयाल रखना किसी भी मां की प्राथमिकता है यही वजह है कि वे सेक्स लाइफ पर इतना ध्यान नहीं दे पाती। कुछ लोगों को यह लगता है कि बच्चे हो जाने के बाद सेक्स लाइफ रुचिकर नहीं रहती है। ऐसा होता भी है, कई बार प्रेग्रेसी के बाद कुछ समय के लिए महिलाओं की सेक्स में रुचि कम हो जाती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप बच्चे की वजह से अपनी सेक्स लाइफ न उठाएं।

लौट आएगी बहार
आमतौर पर जब बच्चा कुछ महीने का हो जाता है, तो औरतों में दोबारा से मासिक धर्म होने लगता है और उनके भीतर सेक्स करने की इच्छा दोबारा होने लगती है। उनकी सेक्स लाइफ दोबारा से एक्टिव हो जाती है। कई बार महिलाओं को लगता है कि सेक्स का मकसद सिर्फ मां बनना है, लेकिन यह बात बिल्कुल भूल जाएं, क्योंकि सेक्स का असल मकसद शादीशुदा जिंदगी में ताजगी बनाए रखना है। 
 
बनाए रखें रोमांस
आपका रिश्ता सिर्फ शरीरिक ही नहीं बल्कि भावनात्मक रुप से मजबूत होना चाहिए। इससे प्रेग्रेसी जैसे समय में रिश्तों की गर्मी बरकरार रखने में मदद मिलती है। बच्चा होने के बाद पैरंट्स की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। लेकिन बावजूद इसके उन्हें साथ में कुछ कवॉलिटी टाइम बिताने के बाद कोशिश करनी चाहिए। बच्चे की जन्म के तुरंत बाद आप बिना रिलेशन बनाए सिर्फ फारेप्ले से ही अपना सेक्स रिलेशन जवां बनाए। इस तरह थोड़े समय बाद जब आपकी पत्नी के हॉर्मोन में चेंज आएगा, तो आपकी सेक्स लाइफ आसानी से पटरी पर लौट आएगी। 
 
सावधानी बरतें
कई बार बच्चे के जन्म आसान बनाने के लिए डिलिवरी के वक्त एप्सिटॉमी नाम की छोटी सी सर्जरी की जाती है। कई बार इस आॅपरेशन की वजह से इंटरकोर्स करते वक्त परेशानी या दर्द होता है ऐसे में आप सावधानी जरुर बरतें, वैसे 6-8 हफ्ते में इस सर्जरी का असर खत्म हो जाता है और वैजाइना अपनी पुरानी शेप में लौट आती है।
 
अपनी पसंद का काम करें
सेक्सुअल ऐक्टिविटी के लिए एड्रनेलिन केमिकल बहुत जरुरी होता है। शरीर में इसकी मात्रा बढ़ाने की कोशिश कीजिए। अगर आप थके हुए या तनावग्रस्त है, तो अपनी पसंद का कोई काम कीजिए। मनपसंद मूवी देखिए श कॉफी का कप लेकर रिलैक्स कीजिए।
 
रिलेशनशिप के बारे में बात करें
अक्सर यह देखा जाता है कि अगर आप अपनी रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं करते, तो यह जल्दी ही बोझिल रिश्ते मे बदल जाता है। इसलिए एक - दूसरे से इस विषय पर बात कीजिए। यह तरीका आजमाने पर आपको जल्द चेंज नजर आएंगे।

मानसिकता को समझें
एक-दूसरे की मानसिकता को समझें व उसी तरह परस्पर व्यवहार करें, क्योंकि शरीरिक आनंद तभी प्राप्त होगा जब मन प्रसन्न होगा। कई बार हसबेंड भी बच्चे के जन्म के तुरंत बाद, अपनी वाइफ पर सेक्स करने के लिए प्रेशर डालने लगते है ऐसा न करें, इससे आपकी पत्नी को परेशानी हो सकती है, या सेक्स के प्रति अरुचि भी हो सकती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »