26 Apr 2024, 15:10:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

लड़के भी अपनी भावी पत्नी में चाहते है ये बातें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2016 11:57AM | Updated Date: Jul 6 2016 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सयानी होते ही लड़कियां अपने सपनों के राजकुमार को ख्यालों में बुनने लगती हैं। ठीक उसी तरह लड़के भी अपनी होने वाली जीवन संगिनी के बारे में बहुत सी अपेक्षाएं रखते हैं।   
 
हर पुरुष चाहता है कि उसे समझा जाए न कि उसके बुरे समय में उसी को दोषी ठहराया जाए। वे चाहते हैं कि उनकी होने वाली बीवी पति की आदतों और शौक को समझे।
 
पत्नी अगर अपने पति पर नाराज है और घर की बात को घर तक ही सीमित रखती है, पर अगर वह इस गुस्से को अपने दोस्तों, परिवारजनों और पड़ोसियों तक फैलाती है, तो पति के लिए यह ड्रामा झेलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
 
जहां महिलाओं को झूठ सहने की आदत होती है, वहीं पुरुषों को झूठ से सख्त नफरत होती है। वह नहीं चाहते कि उनकी पत्नी उनसे कोई भी सच छुपाए या फिर झूठ बोले।
 
लड़के चाहते हैं कि जब वे थके हारे घर को लौटें तो उनकी पत्नी उनके लिए अपने हाथों से खाना बना कर सर्व करे और उनका हाल चाल पूछे।
आज की मॉडर्न लड़कियां किचन में थोड़ा कम ही समय बिताना पसंद करती हैं। उनके लिए कुकिंग में समय बर्बाद करना जैसा होता है। पर पुरुषों को तो घर पर बीवी के ही हाथ का बना हुआ खाना ही रास आता है। तो पुरुष अक्सर वही लड़कियां ढूंढते हैं, जो खाना बनाने में एक्सपर्ट हों। 
 
पुरुषों को भी अच्छा लगता है, जब उन्हें कोई रोमांटिक डिनर पर ले जाए या फिर मैसेज या बातें करे। केवल एक साथ टीवी देख कर या साथ सोने भर से ही रोमांस नहीं जागता। कई पुरुष घर के बाहर ज्यादा समय बिताते हैं, क्योंकि उनकी बीवियां या तो बोरिंग होती हैं या फिर आलसी। 
 
लड़के किसी भी बात को बड़ी ही ध्यान से सुनते और समझते हैं। इसलिए वह भी यही चाहते हैं कि उनकी पार्टनर भी उनको सुनें।
 
पतियों को ऐसी पत्नी बिलकुल भी नहीं चाहिए, जो घर की शांति को हर वक्त भंग करती रहें। पता चला पति घर पर थका हारा आए और पत्नी उसके सामने पड़ोसियों की गॉसिप करने बैठ जाए। ऐसी पत्नी वह बिल्कुल ही नहीं चाहते।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »